फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने काटे 167 वाहनों के चालान

Thu, 29 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस ने आठ इंपाउंड व्हीकल सहित कुल 167 वाहनों के चालान किए।

जिनमें मुख्य रूप से गलत दिशा में ड्राइविंग के 28, ट्रिपल राइडिंग के सात, वाहन पर बिना नंबर प्लेट के 11, लाइन चेंज के नौ, बिना हेलमेट के 28, स्कूल बस के छह, मोबाइल यूज के पांच व अंडर एज के तीन चालान किए गए है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है। इसकी वजह से हम खुद को दूसरों को और अपने परिवार के साथ धोखा करते है जिससे कि जान माल का नुकसान भी होता है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नही है बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों की पालना करें खुद की जिंदगी और अपने परिवार की जिंदगी को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें