संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीएसपी कार्यालय में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने सोमवार को पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक की। इसमें डीएसपी ने कहा कि पुलिस बिना समाज के समर्थन के बिना अधूरी है और इस अधूरी को खत्म करने के लिए समाज के साथ एक अच्छा रिश्ता कायम करके आमजन की समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।
बैठक का मकसद पुलिस व आमजन के बीच सहयोग बढ़ाकर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना था। इस बैठक में आमजन पुलिस को सामाजिक समस्या बिना किसी डर व दबाव के बता सके और जिससे पुलिस भी उन समस्याओं पर नियमानुसार व समय पर प्रभावी कार्यवाही करके निपटारा कर सके।
इस बैठक में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित होंगे, तभी अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस बैठक में आए गणमान्य व्यक्तियों की ओर से अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया, जिस पर डीएसपी ने विचार विमर्श करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित को आदेश दिए गए।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग आमजन से समन्वय तथा सौहार्द व मधुर संबंध कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई पूर्वक निपटेगा। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान डीएसपी ने इससे पूर्व संपन्न हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों के बारे में कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी हासिल की गई। बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों ने समस्याओं के निवारण पर संतोष व्यक्त किया।