फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे के दुष्परिणाम बता जागरूक कर रही पुलिस

Wed, 08 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस अधीक्षक उपासना के मार्गदर्शन में नशा मुक्त हो जिला विशेष अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीमें लगातार गांव-गांव, ढाणियों, चौपालों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना ही नहीं है, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से दूर रखना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना भी है।
विज्ञापन


अभियान में गठित पुलिस जागरूकता टीम में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और गुरविंद्र सिंह शामिल हैं।

यह टीम प्रतिदिन कई गांवों और संस्थानों का दौरा कर आमजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित कर रही है।

लोगों को बताया जा रहा है कि नशा शारीरिक क्षमता को कमजोर करता है, मानसिक संतुलन बिगाड़ता है, पारिवारिक रिश्ते तोड़ता है और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को विशेष रूप से यह समझाया जा रहा है कि नशे की लत भविष्य को अंधकारमय बनाती है और अपराध की ओर धकेलती है।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे से बचना ही सबसे बड़ी समझदारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा कर सकता है। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें