फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने आमजनों को बताए नशे के दुष्परिणाम

Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने अनाज मंडी खरकां-समाधा, चिचड़वाला, थेह खरकां, पड़ता व अंगौंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर टीम में शामिल एचसी सुनील कुमार ने आमजन को नशा ना करने बारे तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने द्वारा इस दौरान जानकारी दी गई कि नशा किसी भी व्यक्ति के लिए किसी प्रकार से हितकारी नहीं हो सकता। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज हीनता की दृष्टि से देखता है। इसलिए किसी को किसी प्रकार के नशे की लत में नहीं पड़ना चाहिए। अपराधो की जड़ भी नशा ही है। नशा करना वाला व्यक्ति अपने खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समझाया कि विद्यार्थी व युवा वर्ग को पढाई व खेलों में ध्यान लगाकर मेहनत करके राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए। पुलिस विभाग द्वारा नशा करना वाले व्यक्तियों की भी काउंसलिंग करवाई जा रही है। पुलिस द्वारा उनका नशे छुड़वाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नशा तस्करों पर भी पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है, परंतु इस मुहिम में जन सहयोग आवश्यक है।

पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है, जिससे प्रभावित होकर नशे से पीड़ित व्यक्ति इस लत को छोड़ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें