फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस की टीमों ने सोमवार को पपराला, भाटिया, जुनैदपुर, श्यौमाजरा, गुहला व चीका में आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक कर शपथ दिलाई। टीम के सदस्यों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान के तहत आम जन को नशे से होने वाली हानि व खेल से होने वाले लाभ के बारे में जानकारियां दी। उन्हें बताया कि हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा हमारे जीवन को धीरे-धीरे अंधकार की ओर ले जाता है। जो लोग नशे के आदि हो जाते हैं जब तक उन्हें पता चलता है उनके घातक परिणाम सामने आने लगते हैं और वे लोग नशे के गुलाम बन जाते हैं। इसके बाद वे लोग नशे की पूर्ति के लिए अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। परिणाम माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों को भुगतना पड़ता है। परिजनों को कहा की बच्चों के साथ बैठकर उनसे बातें करें समय पर अपने बच्चों के मोबाइल फोन को भी चेक करें कहीं आपका बच्चा किसी अपराधी किस्म के व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके आस-पास कहीं पर कोई नशा बेचता है तो आप डायल 112 या कैथल पुलिस के नशा निरोधक दस्ता के नंबर 9254049337 पर सूचना दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें