कैथल। श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व दो अगस्त को है, इसके दृष्टिगत पुलिस ने जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि अपने अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करें व निगरानी रखें। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए पुख्ता प्रबंध रखें। राजौंद, कलायत, गुहला, चीका, ढांड व कैथल शहर क्षेत्र में मंदिरों में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। संवाद