संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के मानस रोड पर महिला और गुहला के गांव अगाैंध में युवक की हत्या के दोनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। इन दोनों ही मामलों में दोनों आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं। पहली घटना गृहक्लेश में हुई थी वहीं दूसरी घटना तैश में आकर हुई थी।
गौरतलब है कि शहर के मानस रोड पर शराबी पति ने घरेलू झगड़े के दौरान पत्नी के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या की थी। इसी प्रकार से गांव अंगौध में एक मजदूर ने युवक द्वारा उसे एडवांस में मजदूरी के दिए गए रुपये टोकने पर कुल्हाड़ी से वार किया था। मानस रोड पर 42 साल की रानी देवी और अंगौध में नाहर सिंह की हत्या की गई थी। दोनों की मामलों में अभी आरोपी पति व मजदूर फरार चल रहे हैं।
पुलिस की ओर से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। परंतु उन्हें अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस की ओर से दोनों मामलों में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर रखी है।
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद