केवल 20 रुपये का खाना खाने वाले हरियाणा पुलिस कर्मियों को डाइट को लेकर परेशानी आ रही है। पुलिस कर्मियों को दिन में दो समय की डाइट के लिए महज 20 रुपये राशि मिलते हैं। जबकि कैदियों के लिए यह 75 रुपये प्रति दिन है। हरियाणा पुलिस में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक राशन भत्ता केवल 600 रुपये मिल रहा है। कई पुलिस कर्मियों का तो यहां तक कहना है कि खाने तक के पूरे पैसे न मिलना भी भ्रष्टाचार का बड़ा कारण है।
फुटपाथ पर लगने वाली रेहड़ी पर भी नहीं मिलता दस रुपये में खाना
पुलिस कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हरियाणा पुलिस में कर्मचारियों को 600 रुपये राशन भत्ता मिलता है। जिसमें प्रतिदिन 20 रुपये बनते हैं। इसमें भी यदि दो समय खाना खाएं तो 10-10 रुपये की राशि बनती है। आज के समय में फुटपाथ पर लगने वाली रेहड़ी पर भी दस रुपये में खाना नहीं मिलता।
रेहड़ी में रोटी खा रहे है पुलिस कर्मचारी ने सुनाई पीड़ा
पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उसने कभी पूरे जीवन में रिश्वत नहीं ली है। लेकिन राशन भत्ता केवल 600 रुपये मिलता है। ऐसे में 20 रुपये में प्रतिदिन खाना कैसे खाया जा सकता है। अपने वेतन में से रेहड़ी में खाना खाता हूं। जब खाने तक के पैसे पूरे ना मिले तो कर्मचारी कोई न कोई रास्ता पेट भरने का निकलता ही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में हरियाणा से कई गुणा अधिक राशन भत्ता है। वहीं प्रतिदिन 20 रुपये का खाना खाकर 24 घंटे कैसे ड्यूटी की जा सकती है। पुलिस कर्मचारियों की 24 घंटे की ड्यूटी है।
कई बार कर चुके हैं राशन भत्ता बढ़ाने की मांग : पालवा
हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आजाद पालवा व जिला प्रधान ओमप्रकाश करोड़ा ने बताया कि सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक का राशन भत्ता