फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का दावा : गायक सुदेश को धमकी देने वाला व्यक्ति गैंग से जुड़ा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणवी गायक सुदेश से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि धमकी देने वाला किसी गैंग से जुड़ा हुआ नहीं है। यह किसी शरारती तत्व की हरकत थी। इस आरोपी के बारे में जानकारी भी एकत्रित की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

10 सितंबर की रात करीब एक घंटे तक भेजे संदेश
गायक सुदेश की शिकायत के अनुसार 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक एक अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश आए। संदेश भेजने वाले ने खुद को अनिल बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और दो लाख रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुदेश ने पुलिस को धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध करवाए हैं। संदेशों में सुदेश को पुलिस से सुरक्षा लेने की बात कहते हुए धमकाया गया। आरोपी ने दिलेर खरकिया का भी जिक्र किया और रिपोर्ट वापस लेने के लिए कहा। सुदेश ने 11 सितंबर को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि धमकी के बाद उनका परिवार डरा हुआ है।
-
बादशाह के गाने के जवाब में गाया था गीत
सुदेश कैथल की हरियाणवी गायक हैं। 1 मार्च 2026 को रैपर बादशाह का टटीरी गाना रिलीज हुआ था। इसके जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को बोली ए टटीरी गाना गाया था। बाद में बादशाह के इस गाने पर रोक लगा दी गई थी। सुदेश हाल में पाखंडवाद पर भी चर्चा में रही हैं और करीब 15 दिन पहले उन्होंने खीर पाखंडिया गीत गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें