फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो नामित अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में दो नामित अपराधियों को दबोचा। चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजबीर सिंह ने आरोपी चक्कू लदाना निवासी सूबा सिंह को काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी पर सात अगस्त 2022 की रात चक्कू लदाना स्थित एक मकान से रात में रिक्शा रेहड़ी चोरी करने का आरोप है। मामले में आरोपी जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। न्यायालय ने आरोपी को आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 23 नवंबर को पीओ घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में नामित अपराधी प्रताप गेट कैथल निवासी संजय को काबू कर लिया।

छह मार्च 2018 को संजय खनौरी बाईपास कैथल से 6.60 ग्राम स्मैक सहित उसे दबोचा गया था। वह न्यायालय से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 22 नवंबर को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें