फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने दो नामित अपराधी दबोचे

Tue, 12 Mar 2024 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने दो नामित अपराधी काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में आरोपी गांव बढ़सिकरी कलां निवासी जोनी को काबू किया। आरोपी जोनी पर चार जनवरी 2017 को बढ़सिकरी निवासी एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला करके चोटें मारने का आरोप है।
विज्ञापन


जोनी उक्त मामले में जमानत हासिल करने उपरांत दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुआ था। इस पर उसको न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सात अगस्त 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में आरोपी गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी रिंकू को काबू किया।

आरोपी रिंकू को 30 अगस्त 2023 को गांव माघो माजरी स्कूल से जाल चोरी करते हुए उसके साथियों सहित काबू किया था। आरोपी रिंकू उक्त मामले में न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुआ था। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में उसे 21 फरवरी 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें