फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन नामित अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। तीन मामलों में पुलिस ने तीन नामित अपराधी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी गांव पाई निवासी जसवीर को काबू कर लिया। आरोपी पर 19 अप्रैल 2016 को पाई अनाज मंडी से 10 बैग गेहूं चोरी करने का आरोप है। आरोपी जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ। वांछित अपराधी गांव सुदकैन खुर्द जिला जींद निवासी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी पर वर्ष 2017 के दौरान कलायत निवासी एक दुकानदार के साथ मारपीट करने का आरोप है। वह जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। उसे 18 जुलाई 2022 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे।
विज्ञापन


आरोपी गांव कुचराना जिला जींद निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 10 जुलाई 2023 को पीओ घोषित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें