फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन शराब तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग तीन मामलों में तीन आरोपी काबू किए गए। उनके कब्जे से 12 बोतल बीयर व 29.25 बोतल देशी शराब तथा 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। थाना कलायत से पीएसआई रवि कुमार की टीम ने शाम को सूचना पर बड़सीकरी निवासी जीता उर्फ दीपा के मकान पर दबिश देकर आरोपी जीता काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक ड्रम से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। थाना सदर पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने गढ़ी छौत रोड पर नाकाबंदी करके छौत की तरफ से आए संदिग्ध छौत निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनू को काबू कर लिया गया। तलाशी में 12 बोतल बीयर व 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई। थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई संदीप कुमार की टीम ने ग्योंग स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी गांव ग्योंग निवासी इंद्र सिंह को 13.25 पव्वे देसी शराब सहित काबू कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें