कैथल। सीआईए-वन की ओर से थाना गुहला क्षेत्र से एक आरोपी को तीन किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू कर लिया गया। सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम शाम के समय गांव पडता रोड पर मौजूद थी। सूचना मिली कि खरका निवासी काला राम डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। अभी बाइक से खरका से गुजरने वाला है। सूचना पर खरका से पड़ता रोड पर निगरानी शुरू की। कुछ समय गांव खरका की तरफ से बाइक पर सवार आए संदिग्ध आरोपी काला राम को पुलिस टीम ने काबू कर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से तीन किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई प्रवीन कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद