कैथल। पीओ स्टाफ ने चूरापोस्त तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश सिंह की अगुवाई में एएसआई रणदेव सिंह की टीम ने चूरापोस्त तस्करी मामले में वांछित समाना पंजाब निवासी आरोपी राहुल को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई 2020 को तत्कालीन सीआईए-2 पुलिस टीम ने गांव खेड़ी सांपली क्षेत्र नाकाबंदी दौरान एक ट्रक में सवार आरोपी राहुल और शंभू कलां पंजाब निवासी रणधीर को चार किलोग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया था। थाना सदर में यह केस दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राहुल न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 18 जनवरी को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद