फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नामित अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 09 Dec 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ स्टाफ ने एक ट्राली चोरी मामले में नामित अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले में स्टाफ के एएसआई सतीश कुमार व एएसआई राजकुमार ने गांव आंदली निवासी राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2020 के दौरान भागल स्थित पेंटर दुकान से ट्राली व गांव थेह खरक से तूड़ी से भरी ट्राली चोरी करने का आरोप है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजकुमार को पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 25 नवंबर को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी राजकुमार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें