फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। संपत्ति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए घर से चोरी के मामले में थाना चीका पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुडा चीका निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार 15 जुलाई को जब वह उसके हुड्डा चीका में खाली पड़े मकान में गया तो मकान से 15 टुंटी, एक पानी मोटर, एक एसी आउटडोर व पुराना लोहा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना चीका पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी चीका निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 6 चोरीशुदा टोटी बरामद की गई। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें