फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मादक पदार्थों की जलाई होली

Fri, 01 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
मादक पदार्थों की होली जलाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 71 मामलों में पकड़े गए मादक पदार्थों की होली जलाई गई। इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन आईजी करनाल मंडल सुभाष यादव व एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह, एसपी करनाल पंकज नैन, एसपी कैथल सुमित कुमार के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति बलदेव सिंह कैथल, देशराज खानपुर, सतपाल फ्रेंड्स कॉलोनी, कुलदीप सिंह सचिव जाट कालेज कैथल, रामचंद्र व जयसिंह वासी वैष्णो कॉलोनी कैथल, राजेश कुमार मुंदड़ी तथा डीएसपी सतीश गौतम, एसी-1 एएसआई दीपक कुमार मौजदू रहे।
विज्ञापन



पीआरओ रोशन लाल ने बताया कि न्यायालय से अनुमति लेने के बाद मादक पदार्थों में चुरापोस्त तस्करों से 37 मामलों में बरामद की गई 1257 किलो 820 ग्राम बुक्की, 16 मामलों में बरामद की गई 16 किलो 67 ग्राम 590 मिलीग्राम चरस, 18 मामलों में बरामद की गई 541 ग्राम 450 मिलीग्राम स्मैक शामिल है। इन सभी मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें