फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रेनेड हमला करने के आरोपी को लाई पुलिस

Sun, 01 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला-चीका क्षेत्र में पंजाब बॉर्डर से सटी अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हार्दिक कंबोज को गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर कैथल लाई है। इस आरोपी को एक दिन पहले ही पंजाब की पुलिस ने कपूरथला पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी यमुनानगर जिले का निवासी है। हार्दिक कंबोज को पुलिस पंजाब से कैथल लेकर आई है। इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

छह अप्रैल को किया हमला : इस मामले में छह अप्रैल को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर सुबह के समय अज्ञात आरोपियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा नामक खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने ली थी। इस संबंध में ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद यहां ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी लेने वाले बीकेआई के आतंकियों हैप्पी पासियां, गोपी नवांशहरिया और मन्नू अगवान के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज किया था। इस पूरे मामले में पुलिस चौकी के नाम की वजह से संशय हुआ था। खालिस्तानी आतंकियों ने जीनगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक का दावा किया था जबकि इसका असली नाम अजीमगढ़ चौकी था।

पहले पकड़ा जा चुका एक आरोपी

पुलिस के मुताबिक अजीमगढ़ चौकी में हुआ हमला निचले स्तर का का था। तीव्रता कम होने से यहां किसी का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन राख फैल गई थी। आतंकियों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस को भी यहां ब्लास्ट का शक हुआ। अधिकारियों ने चौकी के अंदर-बाहर जांच की। पंजाब से भी पुलिस यहां आई थी। इसके बाद यहां से राख-मिट्टी के कुछ सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजे गए। जिनकी जांच में पता चला कि यहां विस्फोटक इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले हरियाणा पुलिस ने कैथल के छौत निवासी एक किशोर को पकड़ा था।

हार्दिक को पंजाब पुलिस ने जालंधर में ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उस पर जालंधर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने का आरोप था। अब पुलिस हार्दिक को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अजीमगढ़ चौकी हमले से जुड़ी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि मामले में आरोपी को कपूरथला में जेल में बंद था। आरोपी को अब कैथल लाया गया है। उससे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें