फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंगूठी लूटने वाले दो को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 12 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक युवक से अंगूठी लूटने वाले दो आरोपियों को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आरोपी इंदिरा कालोनी रोहतक निवासी शमशेर व गुरजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अमरगढ गामड़ी कैथल निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 22 अक्तूबर की सुबह करीब 8.30 बजे वह जाट स्कूल ग्राउंड के पास मौजूद था। एक बाइक व एक स्कूटी पर आए लड़के उससे रास्ता पूछने लगे। तभी वह लड़के उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी निकाल कर भाग गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एचसी सुनील कुमार की टीम ने की। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें