फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजाब से यूपी जा रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 19 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी के मोहना गांव में शनिवार देर शाम पंजाब से यूपी जा रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। वे एक कैंटर में 19 पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर पंजाब से यूपी ले जा रहे थे। कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से सभी पशुओं को मुक्त करवाया। दोनों के खिलाफ पूंडरी थाना में केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में पूंडरी पुलिस चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल दीपक कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को पुलिस की टीम मोहना में मौजूद थी। वहां पुलिस को सूचना मिली कि कैथल की तरफ से एक कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर करनाल रोड से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव मोहना से आगे मंदिर के पास नाकाबंदी की। 10 मिनट के बाद कैथल की ओर से आ रहे एक कैंटर को रुकवाया गया। पूछने पर कैंटर ड्राइवर ने अपना नाम कुर्बान बताया, जो गुज्जरपुर माजरा टपराना जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके बाद साथ में बैठे व्यक्ति की पहचान मोहल्ला शाह मुबारिक शामली उत्तर प्रदेश निवासी जाबीर कुरैशी के रूप में हुई। जांच करने पर कैंटर में 11 भैंस, सात कटड़े और एक झोटा बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। इनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और कैंटर से उतारकर मुक्त करवाया। पूंडरी थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें