कैथल। फोन छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला सोनीपत के गनौर निवासी सूरज व पूंडरी निवासी प्रवीन को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपरेला जिला बदायूं यूपी निवासी प्रमोद की शिकायत के अनुसार वह पूंडरी में पापड़ पेठा की रेहड़ी लगाता है। गत 17 अक्तूबर को वह फोन पर बात कर रहा था। वहां बाइक पर आए दो युवक फोन छीनकर ले गए। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व टूटी हालात में फोन बरामद कर लिया है।
उधर, पुलिस ने गांव मटौर से एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 63 ग्राम सूल्फा बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मटौर निवासी शमशेर सिंह अपने मकान पर मादक पदार्थ सूल्फा बेचने का काम करता है। पुलिस ने मटौर निवासी शमशेर के मकान पर दबिश देकर शमशेर को काबू कर लिया। तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 63 ग्राम सूल्फा बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद