फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 09 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने तीन सटोरिये काबू कर उनके कब्जे से 4360 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर शक्ति नगर कैथल खेड़ा के पास दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी शक्ति नगर कैथल निवासी विक्की काबू कर 2720 रुपये की सट्टा राशि बरामद की। दूसरे मामले में सिरटा रोड़ गली नं 2 कैथल के पास दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी सिरटा रोड़ गली नं 2 कैथल निवासी महेंद्र सिंह 1110 रुपये सहित काबू किया। तीसरे मामले में चंदाना ड्रैन पुल पर स्थित ठेका के पास से सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी चंदाना निवासी धर्मपाल को 530 रुपये सहित काबू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें