फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन भगोड़े आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 06 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में घोषित तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी अनाज मंडी कैथल की टीम ने सिरटा रोड कैथल निवासी राजेश को काबू किया। आरोपी पर 25 मई 2020 को साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी पेश नहीं हुआ था। छह नवंबर 2024 को उसे भगोड़ा घोषित किया गया। पुलिस ने गांव शक्ति नगर कैथल निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार किया। उसे वर्ष 2022 के चेक बाउंस मामले में 19 जनवरी 2026 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। स्टार सिटी कॉलोनी कैथल निवासी मनोज को गिरफ्तार किया गया, जिसे वर्ष 2021 के चेक बाउंस मामले में 19 जनवरी को भगोड़ा घोषित किया गया था। तीनों को अदालत में पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें