संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अवैध शराब तस्करी मामले में कैथल पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार को जिला पुलिस ने पांच अलग अलग मामलों में पांच आरोपियों को काबू कर लिया गया। इनके कब्जे से 1422 बोतल शराब, 660 लीटर लाहन व चलती भट्टी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए।
थाना तितरम पुलिस की टीम ने सुबह के समय गश्त के दौरान सूचना पर हरसौला मोड़ गांव तितरम पर बोलेरो गाड़ी में सवार आए संदिग्ध गांव छत्तरिया जिला सिरसा निवासी राजेंद्र को काबू किया। आरोपी की बोलेरो गाड़ी से 105 पेटियों से 1260 बोतल बीयर शराब बरामद हुई। थाना कलायत पुलिस के पीएसआई मन्नु सिंह की टीम ने बड़सीकरी निवासी बलराज सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चलती अवैध शराब भट्ठी सहित तैयार हो चुकी 60 बोतल हथकढ़ी शराब, 610 लीटर लाहन तथा भट्टी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए।
तीसरे मामले में थाना सीवन पुलिस के एचसी बलजीत सिंह व एचसी हरप्रीत सिंह की टीम ने कक्हेड़ी निवासी गुरदेव सिंह के पशुबाड़े से आरोपी को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 57.5 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई रामबिलास सिंह की टीम द्वारा गांव गांव कक्हेड़ी निवासी कश्मीर सिंह के पशुबाडा पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक ड्रम से 150 लीटर लाहन बरामद हुआ।
पांचवे मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के एचसी हरदयाल सिंह की टीम द्वारा गादड़ पट्टी कैथल में स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी गादड़ पट्टी कैथल निवासी बजरंग गिरी को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 4 गत्ता पेटियों में 178 पव्वे देसी शराब बरामद हुई । सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।