फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 27 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

Mon, 10 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया की जिला पुलिस ने रविवार को पुलिस अधिक्षक उपासना के आदेशानुसार अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिला पुलिस ने एसपी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त 27 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर की पुलिस टीमों ने कई जगह छापे मारे। जिनमें आबकारी अधिनियम के 10 मामलों में 10 आरोपी काबू करके अवैध शराब बरामद की गई। जुआ सट्टा का धंधा करने वाले दो मामलों में दो आरोपियों को काबू किया गया। इसके अतिरिक्त चार भगोड़े आरोपियों व चार अरेस्ट वारंट वालों को भी काबू किया गया। मारपीट के मामलों में तीन, चोरी में दो तथा एक्सीडेंट के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। इसके अलावा एक नशा तस्कर को भी काबू किया गया है।
एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग है। जो पुलिस आमजन की जान माल की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अलग अलग तरह के अभियान चला कर अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को सार्थक कर रही है। एसपी ने आमजन से भी किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना व शरारती तत्व बारे सूचना देने बारे अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें