फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस सतर्क, नाकों पर कर्मचारी-अफसर तैनात

Sat, 07 Dec 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसान आंदोलन के तहत कैथल पुलिस सतर्क है। हालात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। यह जानकारी एसपी राजेश कालिया ने दी। एसपी ने सभी डीएसपी व थाना प्रबंधकों को कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी निष्ठा पूर्वक कर्तव्य पालन करते हुए सुदृढ कानून-व्यवस्था कायम रखें।

एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि जिले में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। एसपी ने बताया कि टटियाना नाका, संगतपुरा नाका व बरटा नाका सहित विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगाई गई हैं, ताकि शांति व कानून व्यवस्था रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वाले संदिग्ध वाहनों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निरंतर पैनी नजर है। डयूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन-शिल्ड सहित अन्य एंटी राइट एक्यूपमेंट से लैस रहने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने कहा कि कैथल पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं, स्थानीय पुलिस के अलावा दो पुलिस कंपनी बाहर से बुलाई गई है। किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। ऐसे करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर- एसपी ने कहा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व स्वार्थ साधने के लिए अफवाहों के माध्यम शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं। पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या अराजकता फैलाने वाली पोस्ट शेयर या फॉरवर्ड की जाती है तो कानून अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें