फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस सतर्क, होटलों और ढाबों को खंगाला

Sun, 26 Jan 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने क्षेत्र के होटलों व ढाबों में पहुंचकर जांच कर उन्हें खंगाला।

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पडने वाले सभी होटलों, लॉजों, धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों आदि की जांच करते की। इस दौरान वहां पर ठहरे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस ने होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने होटल प्रबंधकों को किसी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने की हिदायत दी। बताया कि स्थाई नाकों के अलावा गणतंत्र दिवस तक अस्थाई नाके भी लगाए गए है, जहां पर आने जाने वाले व्हीकलों की सघनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बस स्टैंड के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की है। एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह में शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी, गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी बतौर मुख्यातिथि ध्वज फहराएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें