कैथल। वर्ष 1968 में स्थापित साहित्य सभा कैथल की ओर से नगर के आरकेएसडी काॅलेज में 29 नवंबर को कवि-सम्मेलन एवं सम्मान-समारोह का आयोजन किया जाएगा। साहित्य सभा के महासचिव डाॅ. प्रद्युम्न भल्ला ने बताया कि इस आयोजन में जय प्रकाश पाण्डेय संयुक्त महानिदेशक,नागर विमानन महानिदेशालय मुख्य अतिथि के रूप में और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डाॅ. चंद्र त्रिखा अध्यक्ष के रूप में भाग लेंगे। इस आयोजन में नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के सदस्य सचिव मंजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।आयोजित सम्मान-समारोह में 22 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।