राजौंद। किठाना कॉलेज आफ एजुकेशन में हिंदी साप्ताहिक दिवस कार्यक्रम के तहत काव्य प्रतियोगिता कराई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, भाषाई अभिव्यक्ति तथा हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतिभागियों ने हिंदी है माथे की बिंदी, शिक्षा, साहित्य, समाज सुधार और प्रकृति विषयक कविताएं प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में भावपूर्ण अभिव्यक्ति, सरस भाषा और सशक्त शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
काॅलेज प्राचार्या डॉ. निर्मल सिंह रोहा ने विद्यार्थियों को बताया कि हिंदी साप्ताहिक दिवस जैसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में साहित्यिक प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि हिन्दी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. सुमन ढांडा ने बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है हमें इसका सम्मान करना चाहिए। संवाद