कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने बिजली चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीओ पकडो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रणदेव की टीम ने आरोपी राजौंद निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश पर वर्ष 2021 दौरान बिजली चोरी करने का आरोप है। इसके बाद आरोपी ने पेनल्टी की रकम भी अदा नहीं की। आरोपी के खिलाफ इरिगेसन पावर थाना जींद में केस दर्ज कराया गया था। आरोपी इस मामले में पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने तीन फरवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद