फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के एलान से लोग हैरान, एटीएम के बाहर उमड़ी भीड़

Wed, 09 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
एटीएम के बाहर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएम मोदी द्वारा किए गए ऐलान के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों को अभी फैसले को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं बुधवार और वीरवार को एटीएम बंद होने के कारण लोगों की एटीएम पर भीड़ उमड़ पड़ी है। कई लोगों ने फैसले का स्वागत किया है। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

युवा शुभम मित्तल ने कहा कि सरकार ने जो ऐलान किया है। वह सही है। लेकिन इसके लिए समय ज्यादा दिया जाना चाहिए। नोट बदलने के लिए जो समय दिया गया है, वह काफी कम है। इससे लोगों को दिक्कतें आएंगी।

इसी प्रकार से अंकित धवन ने कहा कि बैंकों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। बैंकों में कर्मचारी पहले से ही कम हैं। इसलिए सरकार को इस संबंध में ओर समय दिया जाना चाहिए। बैंकों में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


शहरवासी अभिनव ने कहा कि अभी समझ से परे है कि सरकार क्या करना चाहती है। जिस कारण लोगों में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। बुधवार तक स्थिति स्पष्ट होगी। अभिनव ने कहा कि दो दिनों तक नोट ना चलने से लोग परेशान होंगे। इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

काले धन पर रोक लगेगी, देश हित मेें लिया गया बड़ा फैसला
बैंक कर्मचारी शशि मंगला ने कहा कि सरकार द्वारा काले धन पर रोक की दिशा में लिया गया यह बड़ा फैसला है। इससे देश को लाभ होगा। वहीं आम जनता को भी काफी लाभ मिलेगा। साथ ही फर्जी करंसी पर भी रोक लगेगी।

एटीएम के बाहर उमड़ी भीड़
पांच सौ व एक हजार रुपये के नोटों के बारह बजे के बाद बंद होने के चलते एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें उमड़ पड़ी। लोगों ने 400 रुपये की कमांड देकर सौ-सौ रुपये के नोट निकलवाने शुरू कर दिए। देर रात तक सभी एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। लेकिन सभी महज 400 रुपये की कमांड देते नजर आए। ताकि उन्हें सौ-सौ के नोट मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें