पौधारोपण करते मार्केट कमेटी चेयरमैन जगमाल राणा व अन्य। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका चीका की ओर से ताऊ देवी लाल पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मार्केट कमेटी चीका के चेयरमैन जगमाल राणा ने मुख्यातिथि के रूप में पौधरोपण किया। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जगमाल राणा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के बीच पौधरोपण की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। पौधे स्वच्छ हवा और संतुलित वातावरण के साथ स्वस्थ भविष्य का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े हैं। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में नगर पालिका के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
पौधारोपण करते मार्केट कमेटी चेयरमैन जगमाल राणा व अन्य। विज्ञप्ति