ब्रह्माकुमारीज राजौंद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त रहने का संकल्प लेते हुए
राजौंद। संपूर्ण विश्व में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में ब्रह्माकुमारीज राजौंद के सेवा केंद्र सुख शांति भवन के प्रांगण में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाई-बहनों ने तंबाकू और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में असंध सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा मनुष्य के संपूर्ण जीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है। यह न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी अत्यंत हानिकारक है। दीदी ने बताया कि राजयोग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति हर प्रकार के नशे से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को राजयोग का अभ्यास भी करवाया गया और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।
ब्रह्माकुमारीज राजौंद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त रहने का संकल्प लेते हुए