फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज हवाओं और बारिश से खुशनुमा मौसम

विज्ञापन
दोपहर बाद हुई बारिश में करनाल रोड से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर में वीरवार को दोपहर 2:30 बजे तेज हवाओं के साथ 15 मिनट हल्की बारिश हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली।
विज्ञापन

बारिश से मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। इस बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले दिनों 40 डिग्री के पार चल रहा पारा अचानक लुढ़क कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय उमस और तपिश के कारण लोग बेहाल थे।

दोपहर बाद हुई बारिश में करनाल रोड से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें