फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 29 Nov 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड पटेल नगर स्थित ओएसडीएन पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने हिस्सा लेकर दखखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 20 बच्चों को पदक देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने रिवर्स रेस, मेंढक रेस, चम्मच रेस और फॉक अलग करना, म्यूजिकल चेयर, डिस्पोजल टावर, रन विद वन लेग, बॉल इन बकेट, लेमन रेस जैसी प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


सीनियर कक्षाओं में लेमन रेस, रस्सी कूदना, पेपर डांस, म्यूजिकल चेयर, थ्री लेग जैसी प्रतियोगिताएं खेली गई। प्रतियोगिता जीतने वाले 20 बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विद्यालय में इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल खेलने से बच्चों के शरीर में फुर्ती आती है। उनके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है तथा वे बलशाली बनते हैं। इस अवसर पर टीना, जानवी, कोमल, मनीषा, सोनिया, सोनू, प्रियंका, रीना, नीरज, संतोष, कविता सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें