फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी दिल्ली रवाना

Mon, 02 Dec 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के तत्वावधान में दो से चार दिसंबर तक डीएवी राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इनमें हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी दिल्ली रवाना हुए।

इन खेल प्रतियोगिताओं में पूरे भारत के लगभग 20 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के 72 खिलाड़ियों का चयन इन राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हुआ। रविवार को विद्यालय के 34 खिलाड़ियों का दल प्रधानाचार्या की अध्यक्षता में दिल्ली एनसीआर के लिए रवाना हुआ, जिसमें जूडो ,ताइक्वांडो, शतरंज, नेटबॉल, खो-खो, बॉक्सिंग आदि के खिलाड़ी शामिल थे। प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने विद्यार्थियों व खेल अध्यापकों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें