फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी

Thu, 06 Jun 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कैथल कार्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया। अधीक्षक सुरेश कौशिक, प्रभारी जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार और जिला एफएलएन समन्वयक सुनील दत्त ने पौधरोपण किया।

इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति की रक्षा करने तथा वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए प्रांगण में पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधीक्षक सुरेश कौशिक ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इससे वातावरण शुद्ध रहता है और ऑक्सीजन की पूर्णता बनी रहती है। जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है।
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने कहा कि पौधे जीव, जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है। पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है यह हमें छाया, फल, फूल के साथ साथ प्राण वायु भी प्रदान करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमें अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपने योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


जिला एफएलएन समन्वयक सुनील दत्त ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण या संवर्धन हमारी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा साथ ही दूसरों को भी वृक्ष लगाने वह पर्यावरण की रक्षा करना हेतु भी प्रेरित करना हो प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास हरा भरा वातावरण बनाए रखने के इसका प्रयास करना चाहिए एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होकर इसकी रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रोग्रामर सतीश शर्मा, मनोज कुमार, रानी देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें