राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला राजौंद में पौधा रोपण किया गया। स्कूल के मुख्य शिक्षक सुखदेव ने बताया कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, केवल पौधे लगाने से ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता।
जब तक पौधे छाया देने के योग्य नही हो जाते तब तक हमें पौधे की सिंचाई के साथ साथ देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार है।