फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पॉलिटेक्निक कॉलेज के 5 छात्रों का प्लेसमेंट

Tue, 03 Mar 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। पॉलिटेक्निक कॉलेज चीका में सोमवार को अर्थके इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें संस्थान के कंप्यूटर शाखा के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर देव और मनीषा ने मौखिक परीक्षा ली। चयन प्रक्रिया के बाद कंप्यूटर शाखा के अंतिम वर्ष के रवीना, मनिंदर कौर, दीपु, देव कालिया और अजय वर्मा सहित कुल पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनितों को 2.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन की पेशकश की गई है। कार्यवाहक प्राचार्य सुनील सरोहा ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें