राजौंद। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजौंद में खंड स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ शशि बाला ने महिलाओं को पोषण अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि हमें पोषण के महत्व को समझना अति आवश्यक है। इसलिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने -अपने क्षेत्र में हर किसी को पोषण के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि पोषक आहार के जरिए ही महिलाएं और बच्चों के साथ परिवार के सभी सदस्यों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। इस दौरान आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में पिंकी सेरधा प्रथम, संतोष नंदकर्ण माजरा ने दूसरा व पूनम सोंगल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोषण गीत में रचना बिरथे बाहरी ने प्रथम, सरोज व कविता जाखौली ने दूसरा और गुड्डी व दर्शना रोहेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यंजन में मीना राजौंद प्रथम, पूनम राजौंद दूसरे व सुदेश तारागढ़ तीसरे स्थान पर रही। इस सभी विजेता महिलाओं को सीडीपीओ ने सम्मानित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई और पोषण कीट उपहार के तौर पर दी गई। वहीं गांव सोंगरी के आंगनबाड़ी केंद्र में भी पोषण माह मनाया गया। संवाद