ढांड। विस्तार अनाज मंडी में मोटे धान की सफाई के बाद जगह-जगह कबाड़ के ढेर लग गए हैं। इससे मंडी में किसानों व आढ़तियों को को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आढ़तियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
पूर्व मंडी प्रधान रमेश, ईश्वर शर्मा, कर्मवीर, बीरबल, बलवान, संजीव नहीं बताया कि पीआर धान का सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। मंडी में बासमती धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक मंडी से पीआर धान से निकलने वाला कबाड़ के ढेर लगे हैं। कबाड़ के ढेर के चलते मंडी में बासमती धान डालने में किसानों को परेशान नहीं आ रही है। उनका कहना है कि मंडी में सफाई व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी की बनती है। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद भी मार्केट कमेटी अधिकारी स्थाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने बातया कि मंडी से कबाड़ उठाने का ठेका दिया हुआ है। विस्तार अनाज मंडी में कबाड़ उठाने के लिए ठेकेदार को बोल दिया जाएगा। मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।