फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी, एमबीए पास भी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में इस बार पीएचडी उम्मीदवार तक मैदान में आए हैं। एमबीए डिग्रीधारी के साथ एमएलएम आदि शैक्षणिक योग्यताधारी भी विकास के नाम चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। पंचायत चुनाव के लिए सरकार द्वारा मुहैया करवाए गए डैशबोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में जिला परिषद के 166 उम्मीदवारों में से आठवीं पास 11, 69 ने 10वीं, 47 12वीं व 25 ने बीए उत्तीर्ण हैं। 14 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने एमए पास किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने पिछली बार से पंचायती चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की थी। इसमें सरपंच व जिला परिषद के लिए कम से कम आठवीं पास होना निर्धारित किया गया है। इस बार भी शैक्षणिक योग्यता को शर्त रखा गया। इसका परिणाम यह रहा कि 10वीं, 12वीं के साथ-साथ बीए, एमए, एमएससी, एमबीए, एम.कॉम व पीएचडी सहित अनेक प्रोफेशनल डिग्री धारक युवा चुनावी मैदान में हैं।
डैशबोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के लिए एक उम्मीदवार ने एलएलएम पास की हुई है। वहीं एक ने पीएचडी डिग्री हासिल की हुई है। एक उम्मीदवार ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। इसी प्रकार से सरपंच पद के लिए 1865 उम्मीदवारों में से 236 उम्मीदवारों ने आठवीं, 1038 ने 10वीं, 384 ने 12वीं, 22 उम्मीदवार बीए पास हैं। वहीं 38 ने एमए पास की हुई है। इसके अलावा जिला परिषद के उम्मीदवारों में दो ने पीएचडी तक की डिग्री हासिल की हुई है। दो ने एमबीए, दो उम्मीदवारों ने बीएड पास की हुई है।
विज्ञापन

आर्किटेक्चर में उच्च डिग्री की मिसाल
गांव खेड़ी रायवाली में अनुसूचित जाति की तीन महिला उम्मीदवारों ने तो आर्किटेक्चर में उच्च डिग्री हासिल की हुई है। इनमें से दो महिला उम्मीदवारों ने मास्टर इन आर्किटेक्ट तो एक उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन इन आर्किेटेक्ट की डिग्री हासिल की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें