कैथल। सीवन थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पोलड पर कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कस्बा सीवन के प्रवीण ने थाना सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भगवान देवी पेट्रोल पंप पोलर पर कार्यरत है। 9 नवंबर को शाम के करीब 7:30 बजे दो युवा पेट्रोल भरवाने के लिए आए तथा पैसे देने के नाम पर उन्होंने उसे पर लाठी और डंडों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद