फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन और पुलिस को उधार पेट्रोल नहीं देंगे पंप

Sat, 19 Jul 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के पेट्रोल पंपों पर बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के विरोध में 27 जुलाई को रात्रि 12 बजे से लेकर 28 जुलाई रात 12 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके साथ ही 29 जुलाई से जिले में प्रशासन एवं पुलिस को उधार पर किसी भी पेट्रोल पंप से तेल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह फैसला जिला पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता की अध्यक्षता में अंबाला रोड स्थित एक रेस्तरां में हुई बैठक में लिया गया। गुप्ता ने बैठक में कहा कि पिछले एक साल में जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लूट हो चुकी है। लेकिन पुलिस किसी भी लूट की गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है।

पिछले वर्ष महादेव फिलिंग स्टेशन जाखौली, नमन फिलिंग स्टेशन राजौंद, जयभारत फिलिंग स्टेशन राजौंद, किसान फिलिंग स्टेशन, सौरव फिलिंग स्टेशन मटोर में पेट्रोल पंपों पर लूटपाट व सैल्समेन से मारपीट हो चुकी है। लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस अब तक किसी भी घटना का सुराग नहीं लगा पाई है। कई घटनाओं में कैमरे की फुटेज मिलने पर भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन


पिछले महीने इन लूट की घटनाओं के विरोध में सभी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 23 जून को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कैथल दौरे के मद्देनजर प्रशासन के अनुरोध पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हड़ताल वापिस ले ली थी।

उस समय उपायुक्त एनके सोलंकी व जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने विश्वास दिलाया था कि पहले हुई पेट्रोल पंप पर सभी वारदातों का शीघ्र ही सुराग लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन प्रशासन का वादा चुनावी वादों की तरह खोखला साबित हुआ और 9 जुलाई को ही नमन फिलिंग स्टेशन राजौंद में मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए गए। दहशत के साए में कारोबार कर रहे पेट्रोल पंप मालिकों ने 28 जुलाई को 24 घंटे की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

सरकारी महकमों को नकद पैसे देने होंगे
हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स के एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन के रैवेये के चलते 29 जुलाई से प्रशासन व पुलिस को उधार भी बंद कर दी जाएगी। सभी सरकारी महकमों को नकद ही डीजल व पेट्रोल दिया जाएगा। बैठक में दरबारा नैन, कृष्ण आंनद, सुशील बिदंलिश, सतप्रकाश अग्रवाल, तरसेम गर्ग, रामपाल मोर, राहुल खुरानियां, रोेहित खुरानियां, सत्यवान सिंह, भूलाराम, रमेश कुमार, राजेन्द्र बड़सीकरी, मनीराम, शीशपाल, ईशम सिंह, भारत भूषण, अमृत लाल, विजय मेहता, रोहताश माथूर, सुमित, निशांत खुरानियां, योगेश गर्ग, काला सिंह, यशपाल गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें