मंदिर में काल सर्प दोष की शांति के लिए पूजा अर्चना हवन यज्ञ करवाते आचार्य राम भगत। विज्ञप्ति
राजौद। सोमवार को दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में आचार्य पंडित राम भगत हरित की अध्यक्षता में नागपंचमी पर्व पर कालसर्प दोष की शांति के लिए रुद्धाभिषेक का आयोजन हुआ। इस दौरान पूजा-अर्चना की। आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन मास शुक्ल पक्ष पंचमी यह पूजन किया जाता है। इस दिन जिनकी जन्म कुंडली में काल सर्प दोष होता है। उस दोष की शांति के लिए यह पूजा पाठ विशेष शास्त्र विधि से संपन्न किया जाता है। विद्वान ब्राह्मणों ने अभिषेक, नाग गायत्री का जप व हवन यज्ञ से संपन्न किया। इस दौरान रवि श्याम शर्मा, पुजारी रामपाल शर्मा, राजेंद्र ,अनिरुद्ध हरित सहित कई ब्राह्मण मौजूद रहे। संवाद