फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के समर्थन में पटवारी हड़ताल पर लोगों के अटके काम

Thu, 25 Jan 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पे ग्रेड की वेतन विसंगति दूर करने की मांग के समर्थन में कड़कड़ाती ठंड में पटवारियों का सांकेतिक धरना 22वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार तक अगर पटवारियों की सुनवाई नहीं हुई तो हड़ताल और बढ़ाई जाएगी। सरकार की ओर से पटवारियों की अनदेखी के चलते आम जनता की मुसीबत बढ़ती जा रही है। पटवारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को भी सभी पटवारियों ने दिनभर नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रधान दिलबाग सिंह ढुल ने कहा कि सरकार कर्मचारी और आमजन की विरोधी है। वेतन विसंगति को दूर करने की बजाय सरकार जनता को धक्के खाने को मजबूर कर रही है। पांचवें चरण का सांकेतिक धरना के बाद भी सरकार वार्ता का न्योता नहीं देती तो हड़ताल और बढ़ाई जाएगी। महासचिव सुखविंदर सिंह व प्रधान फग्गु राम ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़े और जल्द पटवारियों की मांग पूरी करे।
विज्ञापन


इस अवसर पर कानूनगो दलबीर सिंह, रमेश कुमार, सुखबीर राणा, राजेश एडवोकेट, सुमित, विरेंद्र, अशोक कुमार, बलविंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें