फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोग लुगाई, चाची-ताई, 18 साल की वोट बणाई...

Tue, 17 Sep 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के प्राध्यापक सतबीर सिंह जागलान को डीसी ने सम्मानित किया है। उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता के लिए हरियाणवी दोहों

को लिखा है। स्कूल पहुंचने पर भी उन्हें स्टाफ ने सम्मानित किया।

इसकी प्रति डीसी कैथल डाॅ. विवेक भारती, एडीसी व चुनाव नायब तहसीलदार को भेंट भी की। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि डीसी व एडीसी दोनों ने ही प्राध्यापक सतबीर सिंह के हरियाणवी दोहों की प्रशंसा की है। इसके साथ ही कहा है कि सतबीर सिंह के लिखे हरियाणवी दोहों की प्रति सभी स्कूलों और कॉलेज में भेज कर उन दोहों पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इनके लिखे दोहे मतदान के प्रति मतदाता को जागरूक करके मतदान को बढ़ाने में अहम योगदान देंगे। प्राचार्य ने कहा की प्राध्यापक सतबीर सिंह ने गत लोकसभा चुनाव में भी हरियाणवी दोहों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया था।

उन्होंने हरियाणवी दोहों के माध्यम से कहा कि लोग लुगाई, चाची-ताई, 18 साल की वोट बणाई, वोट डालने सबनै जाणा, याहे समझो म्हारी कमाई। ना लागे मेहनत घणी, ना लागे कुछ मोल, शत प्रतिशत मतदान केंद्र पै वोट कारियो पोल, 85 साल सै ऊपर के घर पै डालियों वोट, इस सुविधा का लाभ उठाइयों बिना किसी दवोट।
विज्ञापन


स्कूल में पहुंचने पर सतबीर सिंह की इस उपलब्धि पर प्राचार्य हरपाल सिंह ने उन्हें प्रशंसा पत्र व पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय मेंहदी, स्लोग्न, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। सभी प्रतिभागियों को पेन देकर सम्मानित किया गया। समस्त स्टाफ ने सतबीर सिंह की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें