People upset due to the problem of drinking water jammed
- फोटो : Kaithal
पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 6 के स्थानीय लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाया। हालांकि जाम 15 से 20 मिनट तक ही रहा। इसके बाद लोगों खुद जाम खोल दिया। आरोप है कि पिछले 15 दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं आ रही। जिससे उन्हें पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि कई बार विभाग के अधिकारियों को इस बारे अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। उधर, लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्मवीर सिंह से दूरभाष पर बात की। उन्होंने कहा कि सोमवार को समस्या दुरस्त कराने का आश्वासन दिया गया। एसडीओ कर्मवीर सिंह ने कहा कि नहर में पेयजल की सप्लाई जारी है। सोमवार को वार्ड की पेयजल लाइन का खेड़ा वाले बोर के साथ कनेक्शन जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है, वहां सोमवार को दुरुस्त किया जाएगा।