फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल से लोग परेशान

Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते तहसील परिसर में काम करवाने वाले लोगों के काम न होने से लोगों में आए दिन रोष बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों से लगातार चल रही हड़ताल के कारण तहसील परिसर में कंप्यूटर कार्यालय के कमरों पर ताले लटके हैं। जिससे तहसील परिसर में आने वाले लोग जिनमें ज्यादातरजमाबंदी, डोमिसैल व कई अन्य राज्स्व से संबंधित कार्य करवाने वाले लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।

जिससे लोगों में भारी रोष व् है। बता दें कि राजौंद तहसील परिसर के अंतर्गत आने वाले लगभग 17 गांव का कार्य राजौंद उपतहसील में किया जाता है, लेकिन लगातार पांच दिन से स्ट्राइक पर चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर के कारण लोगों के काम नहीं बन रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण जोगिंद्र, नन्ना राम, धुनी चंद, रामकिशन, जोनी राणा, रामफल, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप आदि ने बताया कि पांच दिनों से पूरी तरह तहसील परिसर में लोगों के काम न बनने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उधर बाहर कंप्यूटर पर काम करने वाले दुकानदार भी पिछले 5 दिन से खाली बैठे हैं कोई भी काम नहीं हो रहा। उनका कार्य पूरी तरह ठप होकर रह गया है। उधर कई ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को इसका तुरंत समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी ना आए।
विज्ञापन


आसपास के की गांव से आए लोगों ने बताया कि वह इतनी गर्मी के दौरान बड़ी मुश्किल से यहां पहुंचते हैं लेकिन जब तहसील परिसर में कंप्यूटर कमरों पर ताला लटका हुआ देखते हैं तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है और सरकार को कोसने कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शीघ्र समाधान करके हड़ताल को समाप्त करें ताकि लोगों के काम धंधे प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें